चानन: चानन में वज्रपात से दो महिला, एक किशोरी और तीन पशुओं की मौत
मंगलवार को चानन क्षेत्र में वज्रपात से दो महिला एवं एक किशोरी की मौत हो गई.अपराह्न 5 बजे अंचलाधिकारी चानन ने इसकी पुष्टि की. यहां तीन मवेशी की भी वज्रपात से मौत हो गई. बन्नू बगीचा गांव में 45 वर्षीय रूद्र देवी एवं 17 वर्षीय कोमल कुमारी की तथा सीबीडी गांव में 40 वर्षीय अनुसूया देवी की वज्रपात से मौत हुई. भंडार में दो बल एवं बतसपुर में एक भैंस की मौत हुई.