गुन्नौर: गांव असदपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, खेतों पर अकेले जाने से किसान डर रहे हैं
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी बुजुर्ग किसान महावीर सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में टूटी तरकाशी को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत से करीब 20 कदम की दूरी पर झाड़ियां में बैठे तेंदुए के ऊपर पड़ गई। किसान ने तेंदुए को देखा तो किसान के होश उड़ गए किसान ने सूझबूझ का परिचय दिया और दबे पांव पीछे हटकर खेत से बाहर निकल आए।