उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने के कारण वहां काम कर रहे श्रमिक अंदर ही फंस गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे और पानी का बहाव इतना तेज था कि टनल के भीतर काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, करीब 18 मजदूरों के टनल के अंदर फंसे होने की आशंका है।घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है। जिला अधिकारी (DM) चमोली सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, रेस्क्यू टीमों ने अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बाकी फंसे हुए लोगों को सकुशल निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #chamoli