हुसैनाबाद: खेत से सड़क पर चढ़ाते ही पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत,कमाई कर परिवार चलाता था चालक राजेश।
हुसैनाबाद। थाना क्षेत्र के बेनी कला पंचायत के नोनिया बीघा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक राजेश चौहान (42) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब राजेश खेत में मिट्टी का काम पूरा करने के बाद ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया और राजेश इंजन के नीचे दब गया। घटना के बाद म