मदनपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मदनपुर में तिरंगा लहराया, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह मदनपुर प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और पंचायत मुख्यालयों में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन-बान-शान से फहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। मुख्यालय में प्रमुख सोनी देवी