थानेसर: कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, 20 से अधिक घायल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा पिंडारसी गांव के पास हुआ, जहां श्रद्धालु गोगामेड़ी मंदिर जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे हैं।