निज़ामाबाद: निजामाबाद पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अल्तमस अंसारी पुत्र अतहर अंसारी निवासी तोवा को आज गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे शेरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी के जेवरात भी बरामद किए पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को जेवरात के साथ लेकर फरार हुआ था ।