बिजावर: पिपट पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
बिजावर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थाना पिपट पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे आरोपी गोविन्द सोनी पिता लक्ष्मी सोनी, निवासी परवारी मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी विधिवत कार्रवाई की जा रही है।