लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 पर नवापारा मोड़ के पास बाइक और पिकअप की भिड़ंत, 3 बाइक सवार घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावापारा मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया गया।घायलों का नाम कवालगिरी निवासी पूरन सिंह (40 वर्ष), विनोद कुमार (23 वर्ष) और लक्ष्मण (25 वर्ष) के रूप में हुई है।