मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई खलासी मोहल्ला स्थित रेलवे क्वार्टर नंबर 220/B में की गई। एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, गुप्त सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। मौके से 8.92 ग्राम स्मैक जैसा दिखने वाला पदार्थ, 19 लाल लाइटर, दो इलेक्ट्रिक वजन मशीन, एल्युमिनियम फॉयल के दो पैकेट, एक चाकू और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपितों में छह जमालपुर और एक सफियासराय थाना क्षेत्र का निवासी है।
#Munger #MungerNews #BiharPolice #IPSSyedImranMasood #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #मुंगेर
Munger, Munger | Oct 13, 2026