अगिआंव: महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ 13 अगस्त को कतीरा में गरजेगी छात्रों की आवाज, छात्र युवा संसद में जुटेंगे युवा
Agiaon, Bhojpur | Aug 12, 2026 वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, कतीरा परिसर में 13 अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र युवा संसद को लेकर बुधवार को आरवाइए और आइसा के नेताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान डिग्री कॉलेज पवना, अजीमाबाद, नारायणपुर सहित विभिन्न लाइब्रेरियों में छात्र-छात्राओं से संपर्क कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।