ठेठईटांगर: बोलबा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार महिला आरोपी सुकरमुनी देवी गिरफ्तार
सिमडेगा: बोलबा थाना हत्याकांड में फरार महिला प्राथमिकी अभियुक्त सुकरमुनी देवी को पुलिस ने सलडेगा टोंगरीटोली से गिरफ्तार किया। डीएसपी रणवीर सिंह ने गुरुवार शाम 5:30 बजे बताया कि जमीन विवाद में भुनेश्वर महतो की हत्या के मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार महिला आरोपी को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।