दमयंती नगर: VIP रोड पर 3.9 किलो गांजे के साथ दंपती गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
दमोह। कोतवाली पुलिस ने VIP रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल के सामने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 3 किलो 935 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी राजेन्द्र मिश्रा और जूली साहू निवासी नेनधरा, जिला सागर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को सोमवार शाम 5 बजे न्यायालय में पेश किया।