घरघोड़ा: चक्रधरनगर में सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम, रात्रि गश्त में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
चक्रधरनगर पुलिस की रात्रि गश्त से छोटे अतरमुड़ा में सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी और डंडा जब्त किया है। उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।