हुलासगंज: मुर्गांव में खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत, एक पुत्र की भी हो चुकी है मौत
जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के मुर्गांव गांव में खेत में काम करने गई 45 वर्षीय रमंती देवी की करंट लगने से मौत हो गई। वह गांव निवासी संजय चौहान की पत्नी थीं। ग्रामीणों के अनुसार, रमंती देवी मंगलवार दिन में खेत में काम करने गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें खेत में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में गिरा देखा।