ब्रेकिंग न्यूज़ | मितौली-खीरी
✍️सेवा संकल्प अभियान में पत्रकार पंकज कुमार गौतम ने किया रक्तदान
✍️मितौली सीएचसी में रक्तदान कर मानवता और सेवा का दिया संदेश
✍️मितौली, खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार गौतम ने रक्तदान कर सेवा और मानवता का संदेश दिया।
✍️रक्तदान करते हुए पत्रकार पंकज कुमार गौतम ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारा दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद, गरीब अथवा असहाय व्यक्ति के जीवन को बचाने में काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
✍️इस अवसर पर कमलेश कुमार पाल, अमित कुमार उर्फ छोटू पत्रकार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
✍️रक्तदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी लोगों को जागरूक किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत किए गए इस कार्य को मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया।
#Update #KheriNews #BreakingNews #PMModiji #YogiAdityanath #dmkheri
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Oct 6, 2026