पाटी: पाटी में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, सहायक कलेक्टर व सीएमएचओ रहे मौजूद, दिए निर्देश।
Pati, Barwani | Jul 29, 2026 स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से पाटी में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक कलेक्टर माधव अग्रवाल ने की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपालसिंह ठाकुर,डीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता,डीपीएम मनीष भद्रावले और विभाग के अन्य वरिष्ठ मौजूद।