चंदवारा: चंदवारा ओवरब्रिज पर सड़क के बीचोंबीच घुटनों भर का गड्ढा, वाहन चालकों के लिए बना हादसे का खतरा
चंदवारा ओवरब्रिज पर सड़क के बीचोंबीच घुटनों भर का गड्ढा वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बन गया है। कुछ दिन पहले ही इस गड्ढे की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन मामूली बारिश के बाद सड़क फिर उखड़ गई। रात के अंधेरे में यह गड्ढा वाहन चालकों को आसानी से दिखाई भी नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।