बरियारपुर: सहयोग शिविर में 148 आवेदन प्राप्त हुए, 137 का निष्पादन हुआ
बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी पंचायत की पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने बताएं कि आज की शिविर में 148 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 137 आवेदन का निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न विभाग से आवेदन प्राप्त हुआ और विभिन्न विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।