चकिया: चकिया महाविद्यालय में 9 करोड़ 60 लाख की लागत से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, पंकज सिंह ने रखी आधारशिला
चकिया के सावित्रीबाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज में 9 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विज्ञान संकाय भवन का नोएडा विधायक पंकज सिंह ने आज सोमवार दोपहर 03 बजे को शिलान्यास किया। विधायक कैलाश खरवार ने गृह विज्ञान और एलएलबी की कक्षाएं शुरू कराने की मांग रखी। भवन बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।