दनियावां: बिहटा सरमेरा पथ पर कंसारी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
Daniawan, Patna | Aug 16, 2026 बिहटा सरमेरा पथ पर कंसारी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया है। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को बेलदारीचक स्थित दिव्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि घायल युवक अचेतावस्था में है।लेकिन वह सैदनपुर गांव का रहने वाला है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए है।