बंडा में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दस दिनों तक चले गणेशोत्सव के समापन पर भक्तों ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ बेबस नदी में भगवान गणेश को विसर्जित कर भावभीनी विदाई दी। दिन के समय जहां छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ और शाम सात बजे से बड़ी गणेश प्रतिमाए