पहले बकरी का शिकार, 3 दिन बाद क्वारी नदी में मिला 10 फीट का मगरमच्छ
कैलारस। सुजरमा गांव के पास क्वारी नदी में करीब 10 फीट लंबे मगरमच्छ का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। रेंजर आकाश तोमर के मुताबिक मगरमच्छ काफी बुजुर्ग था और प्रथम दृष्टया उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले इसी मगरमच्छ ने एक किसान की बकरी का शिकार किया था। बारिश के दौरान चंबल से जुड़े जलमार्गों के जरिए मगरमच्छों के क्वारी नदी तक पहुंचने की बात वन विभाग ने कही है।
#मुरैना #morena #कैलारस #मगरमच्छ