महोबा: चरखारी में बारिश से 6 हजार परिवार प्रभावित, विधायक प्रतिनिधि ने पत्र सौंपकर मुआवजा मांगा
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लगातार बारिश और जलभराव से करीब 5 से 6 हजार परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई गांवों में कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। विधायक बृजभूषण राजपूत के निर्देश पर प्रतिनिधि उदित राजपूत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम प्रभास कुमार को ज्ञापन व सर्वे फॉर्म सौंपे। उन्होंने SDRF मानकों के तहत मुआवजे की मांग की।