बाह: बाह और जैतपुर ब्लॉक में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बीडीओ ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर सुबह 10 बजे बाह और जैतपुर विकास खंड कार्यालयों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नीरज तिवारी ने दोनों ब्लॉकों में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान बाह ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्य