कर्वी: DM एवं SP ने सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया, दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने संभू पेट्रोल पंप से पटेल तिराहा तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्युत पोल शिफ्ट करने के शनिवार दोपहर 12:55 बजे निर्देश दिए। कूड़ा डंपिंग स्थल समाप्त कर अब इंटरलॉकिंग व सौंदर्यीकरण होगा। साडा के माध्यम से डिवाइडर, नाला, फुटपाथ व पौधरोपण कराया जाएगा।