सिकंदरा: सिकंदरा बाजार तिरंगे के रंग में रंगा, जयघोष से गूंजा शहर
Sikandra, Jamui | Aug 13, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार 3 बजे को भाजपा सिकंदरा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में यात्रा अटल चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः अटल चौक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए छात्र, नौजवान और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और अमर शहीद अमर रहें के नारे लगाए।