हमीरपुर: चंदुपुर में स्कूल जाने के लिए 5 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर 200 बच्चों का संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने कहा- यह बर्दाश्त नहीं
चंदूपुर गांव के 200 से अधिक स्कूली बच्चों और करीब 50 अभिभावकों को स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर पांच किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करना पड़ा। मामले का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि जिस काम की जिम्मेदारी सरकार की है, उसके लिए छोटे-छोटे बच्चों को सड़क पर उतरना पड