बेरो: बेड़ो पंचायत भवन में चालक अनुज्ञप्ति शिविर आयोजित, 155 अभ्यर्थी हुए सफल
Bero, Ranchi | Aug 4, 2026 बेड़ो: बेड़ो पंचायत भवन में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 185 अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी की गई, जिनमें 155 सफल एवं 15 असफल रहे। सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही अनुज्ञप्ति पत्र वितरित किया गया। शिविर में मुखिया सुशांति भगत समेत कई जनप्रतिनिधि व सैकड़ों लाभुक उपस्थित रहे।