मनातू: पलामू जिले के मनातू के BDO सह CO को सोशल मीडिया पर जान से मारने की मिली धमकी
Manatu, Palamu | Sep 30, 2026 पलामू:जिले के मनातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह अंचल अधिकारी (CO) मदन कुमार सुमन को जान से मारने की धमकी मिली है।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी को सोशल मीडिया पर गोली मारने की बात लिखी गई है। मामले को लेकर बीडीओ सह सीओ मदन कुमार सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया का एक पोस्ट आया है, जिसमें गोली मारने की बात लिखी गई है।