टूंडला: टेंडर समाप्त होने के बाद बिना वेतन दिए भागा ठेकेदार, कर्मचारियों ने टूंडला में एडीएमई से की मुलाकात
लखनऊ की आरएन इंडस्ट्रीज के द्वारा लिए गए सफाई के ठेके के समाप्त होने के बाद संबंधित कंपनी कर्मचारियों को वेतन दिए बिना ही भाग गई। कर्मचारियों ने टूंडला के सहायक मंडलीय यांत्रिक अभियंता से मुलाकात करते हुए वेतन दिलवाए जाने की मांग की है।