टिहरी: नई टिहरी में मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के तहत 245 बच्चों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। पहले चरण में 245 खिलाड़ी 8 से 10 वर्ष वर्ग में शामिल हुए। अगले चरण में 11 से 13 वर्ष वर्ग का ट्रायल होगा। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अवसर देना है।