कन्नौज: ग्राम पंचायत मिघौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
छिबरामऊ की ग्राम पंचायत मिघौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अस्पताल में दिन में भी अंधेरा रहता है। जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में मरीज इलाज करने को मजबूर है वहीं अस्पताल में रखी वैक्सीन के खराब होने का भी खतरा बढ़ गया है।