मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में 1 अक्टूबर से सफारी शुरू, तैयारियां पूरी
Manpur, Umaria | Sep 30, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन महीने के मानसून अवकाश के बाद 1 अक्टूबर से कोर एरिया में जंगल सफारी शुरू होगी। ताला, मगधी और खितौली जोन में सुबह से पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। सफारी शुरू होने से पहले प्रबंधन ने पर्यटन मार्गों, सेंटर प्वाइंट, गेट और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम पूरा कर लिया है।