राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने माँ बिजासन धाम, जीरापुर संडावता मार्ग पर बाबा रामदेव जी भंडारे का शुभारंभ किया
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे माँ बिजासन धाम स्थित जीरापुर संडावता मार्ग पर भक्तों द्वारा आयोजित बाबा रामदेव जी भंडारे में आज दूज के पावन अवसर पर बाबा रामदेव जी की पूजन अर्चन कर भंडारे का शुभारंभ किया। बता दे की बाबा रामदेव जी महाराज धाम रुणीजा जाने वाले यात्रियों के लिए इस भंडारे में रूकने एवं भोजन पानी की व्यवस्था रहेगी,