हसनगंज: उन्नाव के रसूलपुर कांथा रोड पर बीकामऊ गांव के पास हुए सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। रसूलपुर कांथा रोड पर बीकामऊ गांव के पास हुए इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज पहुंचाया।