मथुरा: जीजा और उसके साथियों ने साले को पीटा, पत्नी का आरोप- तलाक देकर अपनी ही साली से निकाह करना चाह रहा पति
कान्हा की नगरी मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक विवाद में दबंग जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही साले पर फरसे और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उस पर जबरन तलाक देने और उसकी ही बहन से शादी कराने का दबाव बना रहा है।मामला गोविंद नगर की नई बस्ती का है।