आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी जांच ब्यूरो ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कुमारी स्विटी दानापुर की जिला अवर निबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार, निगरानी टीम ने पटना के अलावा बेगूसराय स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू की है। दानापुर के कश्यप ग्रीनसिटी, नहर रोड इलाके में भी निगरानी टीम की कार्रवाई जारी है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़े मामले में की जा रही है। निगरानी टीम द्वारा संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच की जा रही है। फिलहाल छापेमारी के दौरान बरामदगी या अन्य कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Fatehpur, Gaya | Sep 29, 2026