बिंद: मुखिया के भाई से मारपीट के आरोपी को छुड़ाने के लिए दर्जनों लोगों ने बिंद थाना घेरा, की रोड़ेबाजी
Bind, Nalanda | Aug 14, 2026 बिंद प्रखंड के ताजनीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपित को जबरन रिहा कराने की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों समर्थकों ने बिंद थाना का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर में रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। इस दौरान उपद्रवियों