Public App Logo
अपील गरियाबंद जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे खाद की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता या भ्रम की स्थिति में न आएं। खरीफ सीजन हेतु आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किसानों के रकबे के आधार पर उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बीएस उईके ने किसानों से आग्रह किया है कि वे सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रेताओं से निर्धारित मात्रा में ही खाद प्राप्त करें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि सभी किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। साथ ही किसानों से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे उन्नत उर्वरकों के उपयोग को अपनाने का भी आग्रह किया गया है। #Gariyaband #Kharif2026 #NanoUrea #NanoDAP #FarmerFirst - Gariaband News