अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा में प्रयाग दास बने नए थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण को बनाया प्राथमिकता
अमड़ापाड़ा में प्रयाग दास को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। 2012 बैच के दरोगा प्रयाग दास ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिस-जनता तालमेल और सूचना तंत्र मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।