डुमरी: रामपुर-बरवेनगर में सड़क पर जंगली हाथी आ धमका, राहगीर वाहन छोड़ भागे, ग्रामीणों में दहशत
Dumri, Gumla | Sep 19, 2026 डुमरी चैनपुर मुख्य मार्ग स्थित कुनदाई नदी के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक सड़क पर आ धमका। सड़क पर हाथी को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कई लोग डर के कारण अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। बताया गया कि रामपुर और बरवेनगर के बीच स्थित जंगलों में पिछले कुछ समय से तीन जंगली हाथियों