सूरजपुर: दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को फांसी, एक को आजीवन कारावास: अभियोजन द्वारा दी गई जानकारी
सूरजपुर अदालत ने बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी कुलदीप साहू, चन्द्रकान्त चौधरी उर्फ सीके और फुल सिंह उर्फ रिंकू सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी को आजीवन कारावास की सजा दी गई। मामले में अभियोजन पक्ष ने फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए न्यायालय के समक्ष रखे तथ्यों और साक्ष्यों की जानकारी दी।