सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस-बीजेपी के पार्षद
डंपिंग यार्ड से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और सफाई वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद
शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन
पहली बार सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद एक मंच पर आए
उपमहापौर पंकज गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया सहित कई बीजेपी पार्षद रहे मौजूद
कांग्रेस की ओर से जावेद पड़िहार, नवरतन डागा, सुभाष स्वामी सहित कई पार्षद प्रदर्शन में शामिल
पार्षदों ने सफाई व्यवस्था और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी पहुंचे
आयुक्त ने सभी पार्षदों को वार्ता के लिए नगर निगम बुलाया, निगम में वार्ता जारी
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने तत्काल समाधान की मांग रखी।
#bikaner #congress #bjp #पार्षद #नगरनिगम #rajasthan #protest #bikaner_update
Bikaner, Bikaner | Oct 6, 2026