एटा: सुनहरी नगर गेट के समीप रेपो के नाम पर 70 हजार रुपये छीनने का आरोप बाइक चालकों ने कोतवाली नगर पहुंचकर लगाया
Etah, Etah | Aug 16, 2026 एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के सुन्नही गेट के पास फाइनेंस कंपनी की किश्त वसूली के नाम पर कथित दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 4 से 5 लोगों पर मोटरसाइकिल रोककर पहले 2,700 रुपये और बाद में 70 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित वेद प्रकाश पुत्र राधेश्याम निवासी गांव कुंजपुर जिला फिरोजाबाद के मुताबिक वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने