सतना केंद्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 बंदियों को रिहा किया गया। इन बंदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और अब वे स्वतंत्र जीवन की शुरुआत करेंगे। राज्य शासन को कुल 13 बंदियों की रिहाई का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन एक वृद्ध बंदी की पैरोल के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण 12 बंदियों को ही रिहा किया जा सका।