औरैया: तीन मासूमों की मौत में फांसी की सजा पाई मां हाईकोर्ट से बरी, सेंगर नदी में डुबोकर हत्या का था आरोप, आठ वर्षीय बाल गवाह क
तालेपुर गांव के पास सेंगर नदी में तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में फांसी की सजा पाने वाली मां प्रियंका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटते हुए प्रियंका और उसके सहआरोपी आशीष उर्फ डैनी को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट ने माना कि अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा। मामले में अभियोजन की