नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में आई तेज आंधी-तूफान से दर्जनों गांव की बिजली गुल, बहाल करने में जुटे कर्मचारी
नवाबगंज क्षेत्र में तेज हवा और भारी बारिश से बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा है। कई जगहों पर पुराने पेड़ बिजली के तारों और खंभों पर गिर गए हैं। इससे लखैया, टिकुइयां, खैराहनियां, लक्ष्मणपुर, नारायणपुर, गोपालपुर, पुजारीगांव, गंगापुर, दर्जीनपुरवा, दर्जीगांव समेत दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई ठप है। बहाल करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं