उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, एक उपयंत्री निलंबित; दूसरे पर विभागीय जांच 🚨🚧
आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन प्रशासन पूरी तरह से सख्त मूड में है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के पंप हाउस निर्माण में गंभीर तकनीकी खामियां पाए जाने पर जल संसाधन विभाग के उपयंत्री अमित कुमार कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, काम में गुणवत्ता की अनदेखी करने पर पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ विंग के उपयंत्री मलय श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, उज्जैन-मक्सी फोरलेन मार्ग के काम में हो रही देरी को लेकर कंसलटेंट को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने स्पष्ट हिदायत दी है कि सिंहस्थ के सभी निर्माण कार्यों म