जसवंतनगर: तहसील में अन्नदाता किसान यूनियन ने एसडीएम के नाम सीओ व तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की रखी मांग
निचली गंगा नहर में सिल्ट सफाई के नाम पर कथित खनन का मामला सामने आया है। अन्नदाता किसान यूनियन ने जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर तहसील में उपजिलाधिकारी के नाम सीओ और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के अनुसार, मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। आश्वासन दिया 29 सितंबर को जांच टीम संबंधित स्थल का निरीक्षण करेगी।